कोरोनावायरस से पीड़ित कनिका कपूर का हेल्थ अपडेट, भाई ने दी यह जानकारी


प्रयागराज। सिंगर कनिका कपूर के भाई अनुराग ने लंदन से अपनी बहन की वर्तमान स्थिति पर बात की है। कोरोनावायरस से संक्रमित गायिका लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती है। कनिका कपूर का कोरोनावायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है। गायिका हाल ही में लंदन से आई है और अपने परिवार के साथ रहने के लिए लखनऊ गई थी।


अनुराग ने स्पॉट बॉय को बताया, ‘हां, वह लंदन गई थी और वापस आने के बाद उसे गले में खराश और फ्लू की शिकायत हुई। हमने उसका परीक्षण (कोरोनावायरस के लिए) करवाया और यह पॉजिटिव आया।’ वर्तमान में कनिका पीजीआई अस्पताल में भर्ती है।


कनिका की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए अनुराग ने कहा कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद उन्होंने कनिका से बात नहीं की थी। लेकिन वह लगातार अपने पिताजी के संपर्क में है और उन्होंने बताया कि कनिका को सिरदर्द और बुखार है लेकिन उसकी तबियत स्थिर हैं। कनिका कपूर अपने गानों ‘बेबी डॉल’ और ‘चिट्टियां कलाइयां’ से सबसे ज्यादा जानी जाती हैं।


हाल ही में उन्होंने बप्पी लाहिड़ी के साथ एक म्यूजिक वीडियो में भी काम किया था। बप्पी लाहिड़ी ने भी कनिका कपूर के बर्ताव को गैरजिम्मेदार बताया है और उनके ठीक होने के लिए भगवान गणेश से प्रार्थना करने की बात कही।’ कनिका कपूर हाल ही में लन्दन से मुंबई आई थी। इसके बाद वह लखनऊ भी गई। वहां उन्होंने कई पार्टी में भाग लिया। इसके चलते भी कई लोगों को संक्रमण फैलने की आकांक्षा व्यक्त की जा रही हैं।


कनिका कपूर को इसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर कोसा गया है और उनपर केस दर्ज करने की भी बात कही गयी हैंl इसके चलते उनपर केस भी दर्ज हुआ हैं। कनिका कपूर ने इसके बाद अपनी सफाई दी हैं। उन्होंने कहा कि वह जांच की प्रक्रिया पूरी कर ही एयरपोर्ट से बाहर आई थी।