के लिए मुख्यम वित्तीय पैकेज की लखनऊ। यूपी के गरीबों, . बुजुर्गों, विधवाओं, दिव्यांगों व अशक्तों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खजाना खोल दिया है। इन सभी के खातों में प्रदेश सरकार 850 करोड़ रुपये भेजेगी। इसके साथ ही मनरेगा मजदूरों के लिए भी अब तक की सबसे बड़ी रकम की घोषणा की गई। मनरेगा मजदूरों को एक दिन में 611 करोड़ रुपये के भुगतान की घोषणा की गई है। सरकार के इन फैसलों से प्रदेश के 83 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर होअफसरों संग बैठक करते हुए ये फैसले लिए। वह लॉकडाउन की खुद समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने में अफसरों को निर्देश दिया कि जिले लॉकडाउन का सौ फीसदी पालन करवाया जाए साथ ही पुलिसकर्मी संवेदनशीलता के साथ लोगों को समझाएं। कानून का पालन न करने _वाले लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई फिर की जाए। उन्होंने आदेश दिया कि शेल्टर होम अच्छे बनाए जाएं। सील सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन हो। भोजन के साथ एक वक्त की चाय भी दी जाए। उन्होंने कहा कि शेल्टर होम की जिम्मेदारी जिलाधिकारी खुद लें। हर व्यक्ति को भोजन मिले और एक वक्त की चाय भी दी जाए। योगी ने कहा कि शेल्टर होम में सुरक्षा की पूरी व्यवस्था हो जिससे कि कोई मरीज भाग न जाए। ऐसा होने पर जिलाधिकारी और जिले के पुलिस अधीक्षक सीधे तौर पर जवाबदेह होंगे।
मनरेगा मजदूरों सहित यूपी के 83 लाख लोगों के खाते में सीधे पैसे भेजेगी योगी सरकार लखनऊ। यूपी के गरीबों,
• JAN TAPISH जन तपिश