प्रयागराज 14 जनवरी 2021 श्रम कल्याण संगठन श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के कल्याण आयुक्त श्री चन्द्र देव जी ने बताया कि प्रदेश के 18 बीड़ी श्रमिक बाहुल्य जनपदों के पूर्व में पंजीकृत बीड़ी श्रमिकों को अपने बीड़ी कार्डो का डेटाबेस का नवीनीकरण हेतु वांछित अभिलेख जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक ,परिवारिक फोटो तथा आश्रितों के आधार कार्ड सहित समस्त दस्तावेज के साथ जनपद के श्रम मंत्रालय द्वारा संचालित डिस्पेंसरी क्लीनिक में अथवा समन्वय केंद्र केंद्रीय सदन श्रम मंत्रालय भारत सरकार एमजी मार्ग सिविल लाइंस प्रयागराज से संपर्क कर सकते हैं और अपने कार्डो का नवीनीकरण करा सकते हैं जिन बीड़ी श्रमिकों के बीड़ी कार्डों का नवीनीकरण हो जाएगा उन्हें श्रम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलता रहेगा अन्यथा वह बीड़ी श्रमिक योजनाओं से वंचित हो जाएंगे उक्त जानकारी श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार इलाहाबाद परिछे त्र प्रयागराज की कल्याण प्रशासक रश्मि रेखा ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दिया धन्यवाद
Jan Tapis Team