भारतीय किसान कल्याण संघ ने चाका लवायन खुर्द से किया किसान चाय चौपाल पखवारा का शंखनाद

 नैनी, प्रयागराज के ग्राम सभा लवायन खुर्द इंडस्ट्रियल एरिया गुप्ता प्लांट् से प्रदेश संरक्षक मनोज गुप्ता जी की अध्यक्षता में भारतीय किसान कल्याण संघ की चाय चौपाल पखवाड़ा का शुभारम्भ हुआ। जिसके मुख्य अतिथि संघ के जनक राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय जी रहे। अति विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र बहादुर सिंह विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महासचिव कार्तिकेय मिश्रा जी रहे साथ में प्रदेश अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी संत जी ने राष्ट्रीय टीम का सर्वप्रथम किसान चाय चौपाल में उपस्थित होकर मार्गदर्शन देने का आभार व्यक्त किया। संचालन जिला अध्यक्ष प्रयागराज धर्मेंद्र मिश्रा ने किया। चौपाल की अध्यक्षता कर रहे मनोज गुप्ता जी ने कहा कि संघ किसानों का हितैषी तब बन पाएगा जब तक किसान को आर्थिक रूप से फायदा देकर मजबूत करना होगा, तभी संघ की सदस्यता अभियान चौपाल सफल होगा। आर्थिक मजबूती के लिए कई योजनाओं पर उदाहरण प्रस्तुत कर बात की गई। सभी ने गुप्ता जी के बातों का समर्थन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा की जैसे भी हो यह संघ किसान हित में कार्य करने को तैयार है। प्रदेश अध्यक्ष संत जी ने गोरखपुर से चलकर आए वशिष्ठ किसान रामशरण प्रजापति को जिला प्रभारी गोरखपुर मनोनीत किया। चौपाल की उपस्थिति लावायन खुर्द ग्राम प्रधान निशी कांत मिश्रा को जिला अध्यक्ष ने जिला महासचिव प्रयागराज  पद का मनोनीत किया। यमुनापार प्रभारी ऋषभ द्विवेदी ने समर्थन किया यमुनापार प्रभारी ने उपस्थित मदन द्विवेदी को चाका ब्लाक महासचिव के पद पर मनोनीत किया। सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने चाय चौपाल पखवारा को सफल बना कर संघ को मजबूत करने का संकल्प लिया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने आजीवन सदस्यता फार्म भरकर अपने क्षेत्र में संघ मजबूत करने का आश्वासन दिया। चाय चौपाल के किसानों की समस्या समाधान, सुझाव भी लेने का निर्णय लिया गया। जिसमें किसानों के गेहूं और धान के कम पैसे मिलना, समय से ना मिलना, सरकार के घोषित रेट पर किसानों का गल्ला  न खरीदना इन्हीं सब विषयों पर बात की गई। किसानों की परेशानी देख हमारा भारतीय किसान कल्याण संघ  के सभी पदाधिकारियों ने  सदैव किसानों के हित के लिए मजबूती से खड़ा रहने का संकल्प किया, किसानों की हर समस्याओं को हमारा संघ दूर करने की कोशिश करेगा।



Jan Tapish Team