यमुनापार विकास समिति का उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर मुकेश द्धिवेदी को बधाई



नैनी, प्रयागराज। यमुनापार विकास समिति के अध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह द्वारा  समाजसेवी मुकेश त्रिवेदी को समिति का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया हैं। उनके मनोनयन पर समाजसेवियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए स्वागत कर बधाई दी हैं। ज्ञातव्य है कि श्री द्धिवेदी काफी दिनों से समिति के सक्रिय सदस्य के रूप में जुड़े हुए हैं तथा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करते रहे हैं। वर्तमान समय में श्री द्विवेदी पर्यटन एवं धार्मिक स्थलो सहित यमुना को स्वच्छ व निर्मल बनाने हेतु घाटों की सफाई अभियान में लगे हुए हैं। उनके सामाजिक समर्पण को देखते हुए समिति के पदाधिकारियों की अनुशंसा पर मुकेश त्रिवेदी को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।

    श्री द्विवेदी के मनोनयन पर समिति के आनन्द शुक्ला (बबलू), खेमराज सिंह, डाँ० अरविन्द सिंह, सुरेश प्रजापति, ताराचन्द्र कुशवाहा, प्रवीण सिंह एडवोकेट, अशोक सिंह, भूषण सिंह पटेल, मनोज त्रिपाठी, आशीष निषाद, विनोद विश्वकर्मा, प्रमोद मिश्रा आदि ने स्वागत करते हुए बधाई दी हैं।


Jan Tapish Team