नैनी प्रयागराज /भारतीय जनता पार्टी यमुनापार प्रयागराज के जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती के नेतृत्व में कॉटन मिल तिराहा पर सुब्रत पाठक (सांसद कन्नौज एवं प्रदेश महामंत्री),महेश चंद्र श्रीवास्तव (अध्यक्ष, काशी क्षेत्र) मनोज तिवारी सांसद,दिल्ली भाजपा पूर्व प्रदेशअध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। महेश चंद श्रीवास्तव (अध्यक्ष काशी क्षेत्र) में स्वागत के दौरान भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र क्षेत्रीय मंत्री, मंडल प्रभारी, प्रयागराज कमिश्नरी प्रभारी सरदार पतविंदर सिंह के स्वास्थ्य का हाल-चाल भी जाना
महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि सरदार पतविंदर सिंह जैसे कार्यकर्ताओं की बहुत आवश्यकता है जो देश,धर्म व पार्टी के लिए हर समय सेवा को तत्पर रहते हैं इनकी सेवा भावना को मैं सेल्यूट करता हूंl स्वागत करने वालों में संजय श्रीवास्तव कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख, महेश वर्मा, पंडित दामोदर प्रसाद तिवारी,ध्रुव तिवारी ,सुनील विश्वकर्मा, नीरज शर्मा, नित्यानंद मिश्रा, रजनीश उपाध्याय, राकेश उपाध्याय, सरदार पतविंदर सिंह,जनार्दन शुक्ला,सहित तमाम राजनीतिक,सामाजिक लोगों ने नेताओं का स्वागत,वंदन, अभिनंदन पुष्प वर्षा से कियाl