सेंट जोजफ कालेज के प्रिंसिपल फ़ादर रोल्फ़ी डी’सुजा का निधन, शिक्षा जगत सदमे में


—सेंट जोजफ कालेज के प्रिंसिपल फ़ादर रेव रोल्फ़ी डी’सुजा का कोरोना के कारण देर रात को निधन हो गया। 

—वह दो हफ़्तों से कोविड संक्रमण से जूझ रहे थे।

—उनको नाजरेथ अस्पताल में एडमिट किया गया था। 

—फ़ादर रोल्फ़ी डी’सुजा 2014 में एस॰जे॰सी॰ के प्रिंसिपल बने थे। 

—ओर्डिंनेशन से पहले उन्होंने 1987 में अवध यूनिवर्सिटी से परास्नातक किया था। 

—इसके बाद मास्टर ऑफ एजुकेशन कानपुर यूनिवर्सिटी से किया था। 

—उन्होंने हिंदुस्तानी संगीत का अध्ययन भी किया था।

—एस॰जे॰सी॰ में वह अध्यापकों और बच्चों के बीच लोकप्रिय प्रिंसिपल बनकर उभरे थे।