मुक्त विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों को किया गया सैनिटाइज


यमुना परिसर में कई परिवार हो गए थे संक्रमित

 सुधीर सिन्हा 

 ब्यूरो चीफ प्रयागराज




 प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के गंगा, यमुना एवं सरस्वती परिसर में रविवार को नगर निगम के सहयोग से सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। ज्ञातव्य हो कि यू पी में

कोरोना की दूसरी लहर की विभीषिका के बाद अब काफी हद तक स्थिति के नियंत्रित होने पर उत्तर प्रदेश शासन ने विश्वविद्यालयों को 50% कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ खोलने का निर्देश दिया है। ऐसी स्थिति में विश्वविद्यालय  खुलने पर कर्मचारी बहुत सहमे हुए थे और 

जब उन्होंने नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह के सामने विश्वविद्यालय में सैनिटाइजेशन कराने की बात रखी तो कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने इस बात को सहज स्वीकारते हुवे तत्काल इस  संबंध में  प्रयागराज की मेयर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी से विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों एवं भवनों को सेनिटाइज कराने हेतु वार्ता की ।

जिस क्रम में रविवार को  मेयर प्रयागराज श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी  के निर्देश पर नगर निगम प्रयागराज के जोनल अधिकारी 

 नीरज सिंह  और  सुपरवाइजर शशिकांत सिंह के नेतृत्व में दो दर्जन से भी ज्यादा  सफाई कर्मियों के  द्वारा  हाई स्पीड स्पेनट्रर फागिंग मशीन द्वारा विश्वविद्यालय के समस्त भवनों का अंदर एवं बाहर से कोविड-19 के मानक अनुसार सैनिटाइजेशन एवं सफाई का कार्य कराया गया।

बताते चले  कि विश्वविद्यालय के यमुना परिसर में शिक्षकों एवं कर्मचारियों की आवासीय कॉलोनी के साथ ही क्षेत्रीय कार्यालय भी है जहां छात्रों का आना जाना लगातार बना रहता है साथ ही इस कालोनी में कई परिवार कोरोना से संक्रमित हो गए थे ।जिसे देखते हुवे वहां भी पूरे परिसर में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया।  विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों में सैनिटाइजेशन एवं सफाई कार्य होने पर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने  जहां राहत की सांस ली वहीं कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह  ने सैनिटाइजेशन एवं सफाई का कार्य कराए जाने पर  मेयर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी  के प्रति आभार व्यक्त किया। कुलपति प्रोफेसर सिंह ने विश्वविद्यालय कर्मचारियों को एस.एम.एस. का मंत्र देते हुए कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग निरंतर करते रहें। इसके साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय के संपत्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि  कोरोना के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए पूरे परिसर में लगातार सैनिटाइजेशन का कार्य निरंतर चलता रहना चाहिए।