भाजपा सरकार मे महगांई चरम पर:अशफाक अहमद


  सुधीर सिन्हा 

ब्यूरो चीफ  प्रयागराज।

नरई ग्राम सभा मे  गुरुवार को कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई ।बैठक में पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व वरिष्ठ सम्माजसेवी जनाब अशफाक अहमद ने देश मे सुरसा के मुंह की तरह से लगातार  बढ़ती हुई महंगाई और बेरोजगारी पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा  कि केंद्र के साथ ही  राज्य  की सरकारे निरंकुश हो गई हैं, जनता  बेहाल होने के साथ ही परेशान और बदहाल है।भारतीय जनता पार्टी के राज्य में आज जिधर देखिए उधर  महंगाई  की मार से सारे लोग त्रस्त  हो गए हैं। इस महंगाई के दौर में किसान, मजदूर ,छात्र सभी परेशान हैं ।पलक झपकते ही कब गैस, पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ जाएंगे इस बात का किसी को  भी अंदाजा नही है।मनमानी करने वाली भाजपा  सरकार को  आने वाले वक्त के साथ  होने वाले चुनाव में जनता पूरी गर्मजोशी के साथ देगी।  इन्होंने तंज कसते हुवे भाजपा पर प्रहार करए हुवे कहा  ये जब देखो परिवार वाद और पिछले सत्तर सालों  में कांग्रेस की सरकार ने क्या किया का रोना रोते रहते है।कांग्रेस के समय मे कम से कम जनता सुखी थी त्राहि त्राहि नही मची थी,पिछले सत्तर सालों में जो विकास का देश मे हुवा वो इनको नजर ही नही आता ।हमेशा घड़ियाली आँसू बहाने वाले आज मुद्दा विहीन हो चुके है ।मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के नाम का सहारा लेकर सत्तासीन होने वाले आज अयोध्यावासियों की जमीन हड़पने के घोटाले से भी बाज नही आये।वहीं अपनी बात रखते हुवे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एडवोकेट देवराज उपाध्याय ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के परिणाम स्वरुप जनता मे त्राहि-त्राहि मची हुई है ।शिक्षा ,स्वास्थ्य, रोजगार, सब समाप्त हो गए हैं ।चारो ओर उदासीनता और बदहाली का माहौल है। बैठक में प्रमुख रूप से शमशेर बहादुर सिंहपटेल, ,तहजीबुल हसन,सलीम टाइगर , सूर्यकांत द्विवेदी, राम सिंह यादव,राजेंद्र प्रसाद,जगत पाल पटेल,मुकेश यादव,रंगबली यादव, के साथ ही अन्य लोग उपस्थित रहे।